राम कृष्ण सेवाश्रम द्वारा जरूरतमंदो की सेवा

 


 


सेवाश्रम ने दिया 5000 परिवारों को कच्चा राशन


(सुभाष कपिल) 
श्री राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल द्वारा लॉक डाउन के चलते  जरूरतमंद 5000 परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है इस तरह करीब 30 हजार लोगों को  खाद्यान्न उपलब्ध कराया । इस अभियान के पहले चरण के समापन  होने तक अवलोकन करने के बाद मुख्य रूप से झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों को राशन वितरित किया   मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर ने राम कृष्ण सेवाश्रम के सेवा कार्यो की सराहना की उन्होने कहा कि राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम वास्तव में मानव सेवा कर रहा है उन्होने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए जन जागरण बेहद जरूरी है लोग जितने जागरूक होंगे उतना ही हम इस बीमारी से बच सकेंगे नोडल अधिकारी नरेंद्र यादव ने कहा इनके सेवा कार्य से प्रशासन को बड़ी मदद मिली है जिला सूचना अधिकारी श्रीमती अर्चना ने कहा स्वामी विवेकानंद जी ने जात पात से उपर उठ कर मानवता को सच्चा धर्म बताया था राम कृष्ण सेवाश्रम उसी मार्ग पर चल रहा है ।इस अवसर पर राम कृष्ण सेवाश्रम के सचिव स्वामी नित्य शुद्भानंद और स्वामी दयाधिपानन्द महाराज ने कहा कि राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम द्वारा हरिद्वार के विभिन्नभागो में किसी भेदभाव के जो राशन किट उपलब्ध करायी है उसमें 5किलो चावल, 5किलो आ, 2 किलो दाल, 3 किलो आलू, 1 किलो नमक, 1 लीटर रिफाइंड के साथ मिर्चमसाले,सोया और मास्क  सम्मलित हैं     इस अवसर पर    स्वामी उमेश्व नंद स्वामी जगदीश स्वामी महाकालानंद गोकुल सिंह आदि उपस्थित थे ।