उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष डाक्टर इंदिरा हृदयेश का निथन, राहुल गांधी और मुख्य मंत्री सहित अनेक ने किया शोक व्यक्त


 उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का रविवार को दिल्ली में निधन ।राहुल गांधी सहित कांग्रेस के नेताओ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित अनेक नेताओ ने किया शोक व्यक्त।  जानकारी के मुताबिक दिल्ली में हार्ट अटैक आने कारण उनका निधन हो गया। दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की बैठक में भाग लेने के लिए वह शनिवार को राजधानी पहुंची थीं। उनके शव को उत्तराखंड लाने की की तैयारी हो रही है।इंदिरा हृदयेश उत्तर प्रदेश में एम एल सी रही थी और उत्तराखंड में दोनों बार कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रही और अब नेता प्रतिपक्ष थी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि " उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की एक मज़बूत कड़ी, डॉ इंदिरा हृदयेश जी के निधन का दुखद समाचार मिला। वे अंत तक जन सेवा एवं कांग्रेस परिवार के लिए कार्यरत रहीं। उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान प्रेरणास्रोत हैं।
उनके प्रियजनों को शोक संवेदनाएँ।"राहुल गांधी ।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने कहा "राज्य की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहीं, मेरी बड़ी बहन जैसी आदरणीया श्रीमती इंदिरा हृदयेश जी के निधन का दुखद समाचार मिला।मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान के श्री चरणों में प्रार्थना करता हूँ। "
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने शोक संदेश में इसे उत्तराखंड और कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया है जिसकी भरपाई बहुत मुश्किल है पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताएं पूर्व मुख्यमंत्रियों त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा ने भी डॉक्टर इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक व्यक्त किया है । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मदन कौशिक ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है उत्तराखंड कांग्रेस में शोक व्याप्त है यहां वरिष्ठ नेताओ और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता ब्रह्म स्वरुप ब्रह्मचारी, सूर्यकांत धस्माना, गोविंद सिंह कुंजवाल डाक्टर संजय पालिवाल, रामयश सिंह, सत्यपाल ब्रह्मचारी, मकबूल कुरेशी, राजबीर सिंह, प्रदीप चौधरी हरिद्वार की मेयर श्रीमती अनीता शर्मा, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा आदि सहित महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल शैलेन्द्र सिंह, कैलाश पांडे महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विमला पांडे,अंजु मिश्रा वरिष्ठ नेत्री संतोष चौहान, कांग्रेस के पार्षदो महावीर वशिष्ठ, कैलाश भट्ट आदि सहित वरिष्ठ नेता गुलशन नैय्यर, अनिल भास्कर, अनिल शर्मा, सुरेन्द्र विश्वास मधुकान्त गिरी, तुषार कपिल, देवाशीष भटाचार्य रमन वशिष्ठ, आकाश भाटी, नितिन यदुवंशी आदि  सहित  भाजपा के नेताओ ओम प्रकाश जमदग्नि, तरूण नैय्यर गोपाल शर्मा आदि ने विभिन्न माध्यमों से शोक व्यक्त किया है