युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने पर किया स्वागत

 युवा मोर्चा के जिला मंत्री बनाए जाने पर संदीप प्रधान ने फूलमालाएं पहनाकर मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर का स्वागत व आभार व्यक्त किया। जगजीतपुर स्थित आवास पर स्वागत करते संदीप प्रधान ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठ से पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें युवाओं की भागीदारी को महत्व दिया जाता है। युवा कार्यकर्ताओं के बल पर ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। संदीप प्रधान ने कहा कि युवा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में जन समस्याओं के निराकरण के लिए जनता का सहयोग कर रहे हैं। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा कि संगठित होकर युवा मोर्चा व पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी। भाजपा में युवाओं की मेहनत और लगन को पूरा सम्मान दिया जाता है। सचिन गुर्जर ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता राज्य एवं केंद्र से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार लगातार करते चले आ रहे हैं। जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर वासुदेव त्यागी, शंकर, रोहित, संजय चैधरी, योगेंद्र रावत, दक्ष त्यागी, राहुल त्यागी, आलोक चैहान, विशु चैहान अर्जुन सिंह अमित आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।