जेपी नड्डा पर हमला कायराना हरकत -महंत रविंद्र पुरी

 जेपी नड्डा पर हमला कायराना हरकत महंत-- रविंद्र पुरीश्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर  किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है  और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया ।

     उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा जी के काफिले पर हमला बहुत ही निंदनीय है। यह लोकतंत्र पर हमला है। ऐसी घटनाओं को किसी क़ीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 

     उन्होंने कहा कि हमला करने वाले अराजक और गुंडा तत्वों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिये। पश्चिम बंगाल की प्रबुद्ध जनता इसका अवश्य जवाब देगी। 

       अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री महन्त हरि गिरि महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद जेपी नड्डा पर हुए हमले की कठोर शब्दों में निंदा करती है और उन्हें इसे कायराना हरकत बताया और कहा कि लोकतंत्र में यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

           उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा पर हमला लोकतंत्र पर हमला है और हम उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। इस हरकत को कभी भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है ।उन्होंने कहा कि संत समाज जेपी नड्डा के साथ एकजुट होकर खड़ा है।

             जेपी नड्डा ने 4 दिसंबर को हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गंगा पूजन कर और निरंजनी अखाड़ा मैं साधु संतों से आशीर्वाद लेकर अपने 120 दिन के राष्ट्रव्यापी दौरे के अभियान की शुरुआत की थी उनका संतो ने और हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों ने जमकर स्वागत किया था ।साधु-संतों ,तीर्थ पुरोहितों और भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद होने के कारण भावुक रिश्ता बन गया ।उन पर हुए हमले की सबने निंदा की है।