शहर कांग्रेस सेवादल ने शहीद पार्क में क्रांतिकारी राजगुरु के 112वें जन्मदिन पर दी श्रद्धांजलि

आज हरिद्वार कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने  भीमगोड़ा पंतदीप के समीप स्थित  शहीद पार्क पर एकत्रित होकर क्रांतिकारी राजगुरु के जन्मदिवस के अवसर पर पार्क में स्तिथ राजगुरु, भगतसिंह, सुखबीर, की प्रतिमाओ पर मालार्पण कर राजगुरु को श्रदांजलि दी। और  उनका 112 वां जन्मदिन मनाया। जिसमें सभी ने क्रांतिकारी राजगुरु के पद चिन्हो पर चलने का और उनको सदैव याद रखने का सकल्प लिया ।
 शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा कि देश के लिए भरी जवानी में फाँसी को गले लगाने वाले राजगुरु को कभी नही भुलाया जा सकता | राजगुरु का पूरा नाम शिवराम हरि राजगुरु था | इनका जन्म आज के दिन 24अगस्त 1908 में पुणे जिले के खेड़ा गाँव में हुआ था राजगुरु के जन्म लेने से भारत की धरती धन्य हो गई आज के समय मे हमारा देश जो आजाद है वो क्रांतिकारी शहीद राजगुरु की वद्दौलत है राजगुरु ने देश की आजादी के लिए कई क्रान्तिकारी गतिविधियो को अन्जाम दिया जिसमें काकोरी काड, साण्डर की हत्या मुख्य थी राजगुरु के बलिदान का भारत का प्रत्येक नागरिक सदैव कर्जदार रहेगा राजगुरु देश के असली हीरो थे ।
नितिन यादव ने कहा भारत की धरती धन्य है जहां राजगुरु जैसे क्रांतिकारी पैदा हुए राजगुरु का सम्पर्क अनेक क्रान्तिकारियो से हुआ | चन्द्रशेखर आजाद से इतने अधिक प्रभावित हुए कि उनकी पार्टी हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी से तत्काल जुड़ गये चन्द्रशेखर आजाद , सरदार भगतसिंह और यतीन्द्रनाथ दास आदि क्रांतिकारी इनके अभिन्न मित्र थे |
सेवादल शहर उपाध्यक्ष तरुण सैनी व् दीप बिष्ट ने कहा कि राजगूरु एक अच्छे निशानेबाज भी थे |  23 मार्च 1931 को इन्होने भगतसिंह तथा सुखदेव के साथ लाहौर सेंट्रल जेल में फाँसी के तख्ते पर झूलकर अपने नाम को हिंदुस्तान के अमर शहीदों की सूची में अहमियत के साथ दर्ज करा दिया। सेवादल शहर सचिव पवन शर्मा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में राजगुरु की शहादत एक महत्वपूर्ण घटना थी देशवासियों को उनकी शहादत पर गर्व है ।इस दौरान सेवादल महामंत्री सुमित मोहन काकू, तरुण सिंधी, शिवम जोशी, अरविन्द चौहान , शिवम् शर्मा आदि सेवादल के कार्यकर्त्ता उपस्तिथ थे।