प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री और कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव

प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव में दीपक नौटियाल निर्विरोध अध्यक्ष, धर्मेंद्र चौधरी महामंत्री और सुभाष कपिल सहित 14 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए 


प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव का परिणाम शनिवार को मतगणना के बाद घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी आदेश त्यागी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दीपक नौटियाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर धर्मेंद्र चौधरी और मनोज रावत ने पर्चा भरा था।


शुक्रवार को हुए प्रेस क्लब के चुनाव में 131 वोटरों  ने अपने मत का प्रयोग किया , जिनकी मतगणना आज शनिवार को हुई,


जिसमे धर्मेंद्र चौधरी को 77 और मनोज रावत को 52 व 2 वोट ख़राब हुए। इस प्रकार से धर्मेंद्र चौधरी25 मतों से विजयी होकर महामंत्री चुने गए। वही 14 सदस्यी कार्यकारणी  के लिए
अमित शर्मा अवधेश शिवपुरी 
आशु शर्मा अरुण शर्मा 
डॉक्टर हिमांशु द्विवेदी 
गोपाल कृष्ण पटुवर 
जोगेंद्र मावी कुलभूषण शर्मा 
मेहताब आलम प्रशांत शर्मा 
सुभाष कपिल सूर्यकांत बेलवाल स्वरूप पुरी विकास झा  
चुने गए 
जबकि प्रो.पी.एस.चोहान, राम चन्द्र कन्नोजिया, डा. रजनीकान्त शुक्ल, प्रवीण झा, बृजेन्द्र हर्ष, बाल कृष्ण शास्त्री, रामेश्वर शर्मा और सुदेश आर्या नामित सदस्य है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैय्यर, डा. शिव शंकर जैसवाल, सरदार रघुवीर सिंह, सुनील दत्त पांडे, अविक्षित रमण, संजय रावल, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, एवं,प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं