प्रीतम सिंह का हरिद्वार में जोरदार स्वागत


प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का हरिद्वार में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत 


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का हरिद्वार में वयस्त कार्यक्रम रहा हरिद्वार में प्रवेश करते ही राधा कृष्ण धाम में उनका स्वागत हुआ और राशन वितरित किया गया, वहां से श्री जय राम आश्रम में ब्रहमस्वरूप ब्रह्मचारी जी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया वहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता मकबूल कुरेशी , पुरुषोत्तम शर्मा, राजेश रस्तोगी आदि उपस्थित थे , वहां से हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया। जिसके उपरान्त कृष्णा नगर स्थित मेयर अनिता शर्मा के कार्यालय में के आर एल कंपनी के सैकडों सफाई कर्मचारियों को कच्चा राशन वितरित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के आगे घुटने टेक दिए। लोगो को उनके हाल पर छोड़ दिया। सरकार ने बिना किसी योजना के लॉक डाउन किया फिर छूट दी जिसके कारण संक्रमितों की संख्या बढ़ रही। उन्होंने कहा कि हाइवे की स्थिति जस की तस बानी हुई है। मुख्यमंत्री कुछ कार्य नहीं कर रहे। इस अवसर पर शौक़ीन अहमद, रियाज़ अहमद, आरती डॉन ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मेयर अनिता शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री डॉ संजय पालीवाल, पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार, रामयश सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, पार्षद अनुज सिंह, उदयवीर चौहान, सोहैल कुरैशी, कैलाश भट्ट, रजीव भार्गव, अमन गर्ग, हिमांशु बहुगुणा, अंजू द्विवेदी, पूनम भगत, डॉ एम आर शर्मा, विकास चौधरी, प्रदीप चौधरी, सुनील कुमार, नावेज अंसारी, नीलम शर्मा, नीतू बिष्ट, सुमित भाटिया, प्रेम शर्मा, दीपक उपाध्याय, कैश खुराना, रणवीर शर्मा, राजकुमार ठाकुर, सतेंद्र वशिष्ठ आदि उपस्थित थे वही कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज गंगा पूजन के उपरांत हर की पौड़ी पर भी कच्चे राशन का वितरण किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कांग्रेस के नेताओं द्वारा किया जा रहा कार्य बहुत ही सराहनीय है। विगत काफी दिनों से मैं इनका अवलोकन कर रहा हूँ। व इनके द्वारा की जा रही जरूरत मंदो की सेवा की मैं हृदय की गहराइयों से प्रशंसा करता हूँ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शर्मा ने कहा कि हरिद्वार के समस्त क्षेत्रों में जरूरत मंदो के बीच पहुचकर उनकी सेवा करने का कार्य कर रहे है। सुमित तिवारी ने बताया श्री राम नाम विश्व बैंक द्वारा लॉक डाउन में सभी जगह लोगों को भोजन और कच्चा राशन उपलब्ध कराया गया है कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेयर (हरिद्वार) अनिता शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल, पूर्व चैयरमेन सतपाल ब्रह्मचारी, काँग्रेस प्रदेश सचिव पूनम भगत, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव आशीष गोस्वामी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला पांडेय, कांग्रेस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ समीर सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महासचिव बादल गोस्वामी व आशीष शर्मा, अतिश वर्मा, रूपक भारद्वाज, सुमित शर्मा, राजवीर सिंह चौहान, गार्गी रॉय, सरिता सिंह आदि लोग शामिल हुए।