प्रधान संगठन के अध्यक्ष बने जेठुड़ी

विजयपाल जेठुड़ी बने न्याय पंचायत श्यामपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष  


आज ग्राम खैरी खुर्द के पंचायत भवन में,न्याय पंचायत श्यामपुर के सभी 16 प्रधान गणों की बैठक हुई,जिसमें श्यामपुर ग्राम सभा के प्रधान विजयपाल जेठुडी को सर्व सम्मति से निर्विरोध प्रधान संगठन अध्यक्ष चुना गया,वे उपाध्यक्ष पद के लिए ग्राम प्रधान खैरी कलां चंद्रमोहन पोखरियाल  को भी निर्विरोध संगठन उपाध्यक्ष चुना गया। अन्य कार्यकारिणी विस्तार में। सचिव पद पर गीतांजलि जखमोला। कोषाध्यक्ष पद पर कमलदीप कौर। सह सचिव पद पर अनिल कुमार। मीडिया प्रभारी पद पर रोहित नौटियाल । संगठन मंत्री पद पर सागर गिरि । कानूनी सलाकार पद पर चंद्रमोहन पोखरियाल एवं दीपा राणा  । संरक्षण मंडल में शंकर दयाल धनै , मनोज जखमोला , राजेश व्यास , शांति प्रसाद थपलियाल , भगवान सिंह मेहर , विजय राम पेटवाल , जयेंद्र पल सिंह रावत एवं ध्यान सिंह असवाल शामिल है ।। प्रधान संगठन का मुख्य उद्देश्य सभी ग्राम पंचायतो की ज्वलंत समस्याओं को सरकार के सम्मुख रखने की होगी वे सरकार द्वारा उन पर विचार करवाने की हो। 


(तुषाार कपिल  )