मुख्य मंत्री द्वारा लॉक डाउन में में व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ कुछ परिवर्तन

                                             सोशल डिसटेंस का सख्ती से हो पालन -मुख्यमंत्री     


 बाजार खुले रहने का समय बड़ा 


मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव के साथ ही शासन के उच्चाधिकारियों के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के साथ ही क्वॉरेंटाइन सेंटरों की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के व्यापक निर्देश भी दिये। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मार्केट खुलने के समय को प्रातः 07ः00 बजे से सांय 07ः00 बजे तक किया जाए। इस दौरान सोशल डिसटेंस का सख्ती से पालन करवाने को भी कहा मुख्य मंत्री   ने निर्देश दिये कि अन्तरजनपदीय यात्राओं के लिये सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना के साथ ही उसे अविलम्ब पास की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने छोटे निर्माण कार्यों के लिये स्थानीय स्तर पर श्रमिकों को अनुमति प्रदान करने के साथ ही जो व्यक्ति अपने कार्य से सीमित अवधि के लिये आ रहे हैं उनके लिये क्वॉरेंटाइन की अवधि की अनिवार्यता में शिथिलता प्रदान करने को कहा।


Popular posts
कांवड़ मेले के चलते हेमंती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की हरिद्वार जिले की परीक्षाएं स्थगित
Image
अम्बरीष कुमार विचार मंच ने भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर भारत बंद का देवपुरा चोराहा पर प्रर्दशन कर समर्थन किया ।
Image
उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष डाक्टर इंदिरा हृदयेश का निथन, राहुल गांधी और मुख्य मंत्री सहित अनेक ने किया शोक व्यक्त
Image
श्यामलाल प्रधान का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड के विद्यालयों में अब कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन 4 घंटे के स्थान पर पूर्व की भांति निर्धारित समय के अनुसार होगा