कहाँ हुआ मजदूर यूनियनों द्वारा विरोध प्रदर्शन


 *भेल बचाओ ट्रेड यूनियनस संघर्ष मोर्चे द्वारा विरोध प्रदर्शन* 
आज केंद्रीय श्रम संगठनों,स्वतंत्र यूनियनों व फेडरेशनो द्वारा विभिन्न राज्य सरकारों एवम केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे श्रमिक विरोधी कार्यो के विरूद्ध एक *राष्ट्रीय विरोध दिवस* मनाने का आह्वान किया गया, इसके समर्थन में भेल हरिद्वार में भी भेल बचाओ ट्रेड यूनियनस संघर्ष मोर्चे के बैनर तले भेल की केंद्रीय यूनियनो,स्वतंत्र यूनियनो व फेडरेशनस( *BMKP-INTUC,HMS,AITUC,CITU,BMTU,*BUKM,BKS,BKKMS* )द्वारा लुम्बा नागर भवन भेल पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।तदुपरांत जिला मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी महोदय के माध्य्म से विभिन्न मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार व माननीय वित्त मंत्री भारत सरकार को दिया गया।
जिसमे मुख्य मांगे निम्न रही।
1.विभिन्न राज्यो व केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किये जा रहे श्रमिक विरोधी परिवर्तनो को निरस्त किया जाए।
2.सार्वजनिक क्षेत्रो के विनिवेशीकरण ओर निजीकरण को तुरंत रोका जाए।
3.वेतन/पर्क्स/D.A/ के सम्बंध में  कटौती/स्थगन/ फ्रीज करने  को तत्काल वापस किया जाए।
4.प्रवासी मजदूरों के संदर्भ में तत्काल राहत कदम उठाए जाएं।
इनके अलावा अन्य मांगों को भी ज्ञापन में उठाया गया है।
इसके साथ ही आज भेल हरिद्वार में भी कर्मचारियों द्वारा इस विरोध दिवस के समर्थन में एक बैच लगा कर अपना विरोध प्रकट किया गया।


Popular posts
उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष डाक्टर इंदिरा हृदयेश का निथन, राहुल गांधी और मुख्य मंत्री सहित अनेक ने किया शोक व्यक्त
Image
लोकडाउन से नुकसान की भरपाई को जनता को आर्थिक मदद दे राज्य सरकार ,बिजली पानी के बिल और स्कूल फीस माफ हो सुनील सेठी
Image
कांवड़ मेले के चलते हेमंती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की हरिद्वार जिले की परीक्षाएं स्थगित
Image
अम्बरीष कुमार विचार मंच ने भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर भारत बंद का देवपुरा चोराहा पर प्रर्दशन कर समर्थन किया ।
Image
श्यामलाल प्रधान का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत