राम नाम विश्व बैंक के सेवा कार्य

राम नाम विश्व बैंक द्वारा किया जा रहा जागरुकता और सेवा कार्य 


(सुभाष कपिल )


जब से देश में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने विकराल रूप लिया है तभी से पूरे विश्व में इससे बचने के लिए लॉक डाउन लागू किया गया है 


जैसा कि आप जानते हैं संपूर्ण लोग डाउन होने के बाद से लोगों के सामने आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। क्योंकि लॉकडाउन के चलते सभी के काम धंधे बंद होने कारण लोग कोरोना वायरस के कम और भूखमरी के ज्यादा शिकार हो रहे हैं।
जिसको देखते हुए श्रीराम नाम विश्व बैंक समिति द्वारा निम्न वर्ग व मध्यमवर्ग के लोगों के लिए विशेष राहत अभियान चलाया। क्योंकि संस्था का उद्देश्य है जनसेवा (नर सेवा, नारायण सेवा)।
जिसके अंतर्गत संस्था ने निर्णय लिया कि गरीब एवं जरूरतमंदों की जब तक संभव होगा तब तक उनकी मदद की जाएगी।
इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था विगत 31 मार्च से अपने स्वयंसेवकों द्वारा जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है। लोगों के बीच जाकर उन्हें हैंड सेनीटाइजर, मास्क व भोजन सामग्री भी उपलब्ध करवाई जा रही है।


श्रीराम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रीय महासचिव पंडित सुमित तिवारी का कहना है कि शुरुआती चरण में तो कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पडा लेकिन धीरे धीरे लोगों को सोशल डिसटेंस आदि का महत्व समझाया।
इस संकट कालीन दौर में लोगों को भुखमरी से उबारने के लिए संस्था ने वृहद स्तर पर जनसेवा अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत संस्था की ओर से प्रतिदिन लगभग 1200 (एक हज़ार दो सौ) लोगों को भोजन वितरित किया जाता है। संस्था द्वारा अब तक लगभग 25,000 (पच्चीस हज़ार) से ज्यादा लोगों को राहत पहुंचाई जा चुकी है ।
इस अभियान में संस्था ने अपने पदाधिकारियों का सहयोग लिया। जिसमें मुख्य रूप से "मानस परिषद टोरंटो" के प्रमुख श्याम सुंदर कौशिक व उनकी धर्मपत्नी विजय श्री कौशिक सम्मलित हैं जो कि कनाडा में रहकर अपनी जन्मभूमि की संस्कृति व राम - नाम का  प्रसार - प्रचार कर रहे है।


उन्होने इस जनसेवा में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हुए 2500 (Two Thousands & Five Hundred peoples) लोगों की भूख मिटाने का बीड़ा उठाया। साथ ही कनाडा में बसें भारतीय मूल के लोगों से भी जनसेवा कार्य मे सहयोग करने का आवाह्न किया।


संस्था के प्रचार मंत्री राजीव शर्मा (राजू गौड़) ने बताया कि श्री राम नाम विश्व बैंक समिति, हरिद्वार में गंगा घाटों पर फसें हुए श्रद्धालुओं के साथ साथ निम्न वर्ग व मध्यम वर्ग को भी भोजन व कच्चा राशन भी उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है। जिसमे सहयोग करके आप भी पुण्य के भागी बन सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक देश मे लॉकडाउन हैतब तकअभियान निरंतर जारी है।